ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गूंजेगा दंगल का बिगुल… अनंत सिंह के गांव में सजेगा इंटरनेशनल अखाड़ा, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दमखम Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत

Home / crime / पटना: महिला रिमांड होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता गिरफ्तार, लड़कियों से कराती थी...

पटना: महिला रिमांड होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता गिरफ्तार, लड़कियों से कराती थी गंदा काम

28-Aug-2022 07:40 AM

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना की है, जहां गायघाट शेल्टर होम की अधीक्षिका वंदना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा, जिसके बाद उसे वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बंदना गुप्ता पर शेल्टर होम की लड़कियों ने गंभीर आरोप लगाए थे। 



इस मामले पर पटना के एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि वंदना गुप्ता को पूछताछ के लिए महिला थाने बुलाया गया था। पुलिस ने महिला थाने में अधीक्षक को तमाम तरह के सबूत दिखाये, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी कर ली गई। महिला थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, उसे सही पाया गया है। गिरफ्तारी के बाद वंदना गुप्ता रोती-बिलखती दिखी। उसका कहना है कि उसे फ़साने की साज़िश रची जा रही है। 



गौरतलब है कि पिछले दिनों कई पीड़िताओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें नशे की दवा देकर उनके साथ गंदा काम किया जाता है। इस मामले में पीड़िता कोर्ट के सामने भी 164 का ब्यान दर्ज करा चुकी है। इस घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने खुद मामले का संज्ञान लिया था।