मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jan-2026 03:40 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: राजधानी पटना से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। यह मामला गौरीचक थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने वाले एक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक तत्व इलाके में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का काम कर रहे हैं और लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को धर दबोचा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार और 11 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और दहशत फैलाकर जमीन कब्जाने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजधानी पटना में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।