बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
03-Jul-2025 05:55 PM
By First Bihar
PATNA:महिला की हत्या मामले पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के कारण एक महिला की हत्या हुई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज मामला उस समय उजागर हुआ जब खुसरूपुर थाना पुलिस को एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना मिली थी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। शव की पहचान करने की कोशिश की गयी। लेकिन शव की हालत इतनी खराब थी कि तत्काल पहचान संभव नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसमें घटना स्थल पर टेंपो के टायर के निशान देख दर्जनों टेंपो चालकों से पूछताछ की गई । जिसके आधार पर दो लोगों को साला पंकज उर्फ बिल्ला और टेंपो चालक को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूला है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी जीजा मनीष फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह पूर्व प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद में साले ने बहन को घर बसाने को कहा और घटना को मिलकर अंजाम दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। एक बार फिर पटना पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो,कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।