बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
27-Jan-2025 07:49 PM
By First Bihar
Patna Crime News: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां खुशरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो गुट आपस में भिड़ गये। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच फायरिंग की गयी। जिसमें एक युवक की मौत गोली लगने से हो गयी। मृत युवक की पहचान अनमोल कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। वही घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग दल-बल के साथ पहुंचे। इस घटना को लेकर खुशरूपुर थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। वही पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। खुशरुपुर थाना पुलिस युवक के पीठ में गोली मारने वालों की शिनाख्त करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस दौरान अनमोल नामक युवक को गोली लग गयी थी। जिसके बाद वो बुरी तरह घायल हो गया था।
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएससी ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।