PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो करबिगहिया से अगवा युवक से जुड़ी हुई है। अपहृत युवक की लाश अथमलगोला से मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दूध मार्केट से युवक का अपहरण किये जाने की बात परिजनों ने कही थी। परिजनों ने उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई थी। लेकिन आज शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


मृतक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। CCTV में युवक और कुछ अन्य लोगों के बीच झड़प की तस्वीर सामने आई थी। परिजन लगातार पुलिस से अगवा युवक को खोजने की मांग कर रहे थे। पुलिस की कार्यशैली को लेकर परिजनों में नाराज़गी थी। आज जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


अथमलगोला के सूर्यपुरा स्थित फोरलेन के पास से शव बरामद किया गया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। अथमलगोला थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के दोस्त ने बताया कि 6 जुलाई से उनके दोस्त बंटी यादव लापता थे। गलत काम का विरोध करने पर उन्हें अगवा कर लिया गया था। आज उनका शव अथमलगोला में बरामद हुआ। उनके कपड़ों को देखकर शव की पहचान की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।