ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Patna Crime News: पटना के पॉश इलाके में पार्क में बदमाशों ने की...

Patna Crime News: पटना के पॉश इलाके में पार्क में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग

Patna Crime News: पटना के कंकड़बाग एफ सेक्टर पार्क में बदमाशों ने शाम के समय अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। करीब 5 से 6 राउंड गोली चलने से लोग पार्क छोड़कर भाग निकले। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

12-Jul-2025 09:28 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित एफ सेक्टर पार्क में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार दो अपराधी पार्क के अंदर दाखिल हुए और करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं। 


इस अचानक हुई गोलीबारी से पार्क में अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोग जान बचाकर भाग निकले। देखते ही देखते पूरा पार्क खाली हो गया। चश्मदीदों का कहना है कि बदमाश स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर पार्क में घुसे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। कुछ लोग स्थिति को समझे बिना शोर मचाने लगे, जिससे घबराकर अपराधी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलने पर कंकड़बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से गोलियों के खोखे और एक पिस्टल बरामद की गई है, जिसे बदमाश मौके पर ही फेंककर भाग गए थे। कुछ स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन उनके पास हथियार देखकर पीछे हट गए।


कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और फायरिंग की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।