Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
06-Mar-2026 03:52 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इलाके के पीसी कॉलोनी में स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये की चोरी कर ली। यह मकान एक कर्नल का बताया जा रहा है, जो डॉक्टर प्रभात रंजन के अस्पताल के पास स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार जिस मकान में चोरी की घटना हुई है, उसी घर में एक डॉक्टर भी रहते हैं जो पटना के प्रसिद्ध मेडिवर्सल अस्पताल में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर डॉक्टर अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। घर के सभी सदस्य बाहर होने के कारण मकान पूरी तरह से खाली था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि चोरों ने मकान में रखे कीमती सामान, जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी की कुल रकम और सामान की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। हालांकि अभी तक चोरी हुए सामान की पूरी सूची सामने नहीं आई है और घर के मालिकों द्वारा इसका आकलन किया जा रहा है।
सुबह जब घर के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कंकड़बाग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के अंदर और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि चोरी की इस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले में कोई अहम सुराग मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
परिजनों के अनुसार जब वे लोग घर लौटे तो देखा कि घर के कई कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी और लॉकर भी खुले हुए थे, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर काफी समय तक घर के अंदर रहे और आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी गए सामान को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।