ब्रेकिंग न्यूज़

Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति

Patna News: पटना के होमगार्ड जवान की करतूत, थाना में खाना बनाने वाली महिला को लेकर हुआ फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Patna News: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक महिला के अपने तीन बच्चों को छोड़ होमगार्ड जवान के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पति ने जवान पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Patna News

15-Jul-2025 05:45 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होमगार्ड के जवान पर एक विवाहित महिला को भगाने का आरोप लगा है। महिला के पति ने थाने में होमगार्ड जवान सोनू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराई है।


बाहरी बेगमपुर, मंडई पर के निवासी मुन्ना मेहता मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 28 वर्षीय पत्नी रूपा देवी पिछले 7 वर्षों से बाईपास थाना के सिपाहियों के लिए खाना बनाने का काम कर रही थी। दंपति के तीन बच्चे हैं।


मुन्ना मेहता के अनुसार, लगभग 6 महीने पहले जबसे होमगार्ड जवान सोनू कुमार की बाईपास थाने में ड्यूटी शुरू हुई, वह नियमित रूप से उनके घर आने लगा और उनकी पत्नी से मिलने लगा। कभी-कभी वह उपहार और सामान भी लाता था। जब मुन्ना ने इस पर आपत्ति जताई, तो सोनू ने कहा कि वह गरीब परिवार की मदद कर रहा है।


शिकायतकर्ता का आरोप है कि 13 जुलाई की रात करीब 8 बजे, सोनू कुमार उनकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बाईपास थाने में लिखित शिकायत दी। मुन्ना ने यह भी बताया कि सोनू कुमार पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। इस मामले पर बाईपास थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।