बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
08-Jul-2025 12:48 PM
By BADAL ROHAN
Gopal Khemka Case: पटना के चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने जहां शूटर को अरेस्ट कर लिया है वहीं हत्या के लिए हथियार सप्लाई करने के आरोपी राजा उर्फ विकास को एनकाउंटर में मार गिराया है। इस घटना के बाद राजा के परिजनों ने वारदात वाली जगह पहुंचकर जोरदार हंगामा किया है।
दरअसल, पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजा उर्फ विकास को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मालसलामी इलाके में एनकाउंटर में मार गिराया। राजा पर हत्या में शामिल शूटर को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप था। राजा की मां का कहना है कि उसका बेटा निर्दोष था और पुलिस ने उसके ऊपर गलत आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी है।
एनकाउंटर में मारे गए विकास उर्फ़ राजा पर गोपाल खेमका की हत्य़ा के लिए हथियार सप्लाई करने का आरोप पुलिस ने लगाया है। बेटे के मारे जाने की खबर मिलते ही राजा की मां और परिजन एनकाउंटर स्थल पटना सिटी के मालसलामी स्थित ईट भट्टा पर पहुंचे। वहीं विकास उर्फ़ राजा की मां ने बताया कि कल ही पुलिस में उसके बेटे को उठाकल ले गई थी। विकास चेन्नई में काम करता था, कोई हथियार सप्लाई नहीं करता था।