ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / crime / Patna Crime News: पटना में मेला घूमने गई लड़की को अगवा कर दुष्कर्म...

Patna Crime News: पटना में मेला घूमने गई लड़की को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, लोगों की तत्परता से बची लाज

Patna Crime News: पटना के माणिकचंद तालाब परिसर में सोमवार रात एक लड़की के अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश को स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर विफल कर दिया। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित किया और बदमाशों की तलाश जारी है।

30-Sep-2025 11:23 AM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित अनीसाबाद माणिकचंद तालाब परिसर में सोमवार देर रात एक लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि लड़की सप्तमी के अवसर पर मेला घूमने निकली थी।


रात करीब 12 बजे, 10–12 बदमाश पांच से छह बाइकों पर सवार होकर लड़की को जबरन तालाब परिसर की ओर ले जाने लगे। अचानक बाइकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए और अपने घरों से बाहर निकलकर देखा कि कुछ लोग युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और लाइसेंसी राइफल से दो राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनते ही बदमाश लड़की को छोड़कर बाउंड्री फांदकर फरार हो गए। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और लड़की को सुरक्षित अपने साथ ले गई।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल से चार बाइक और लाइसेंसी राइफल जब्त की है। मंगलवार को लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।