पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
09-Oct-2025 12:06 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को फोरलेन के पास बकरी चराने गई आठ वर्षीय बच्ची का शव शाम को एक धान के खेत में बोरे में बंद मिला। शव की हालत और घटनास्थल से मिले सुरागों ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
परिजनों के अनुसार, बच्ची दोपहर 12 बजे अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकली थी। करीब 2 बजे छोटी बहन अकेले लौटी और बताया कि बड़ी बहन नहीं मिल रही। इसके बाद परिवार ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान एक निर्माणाधीन मकान में गद्दे पर बच्ची की चप्पल मिली। शाम करीब 7 बजे उसी मकान से 50 मीटर दूर खेत में बोरे में बंद उसका शव बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, शव बोरे में बंद था, सिर अंदर की ओर था और दोनों हाथ कॉपर वायर से बंधे थे। बच्ची वही कपड़े पहने थी जो दोपहर में घर से निकलते समय पहने थे। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद करंट लगाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक बच्ची का परिवार मूल रूप से सहरसा जिले के बलवा प्रखंड का निवासी है और पिछले पांच वर्षों से अथमलगोला थाना क्षेत्र में रह रहा था। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।