ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

Patna Crime News: पटना में तेजी से फैल रहा सूखे नशे का कारोबार, टारगेट पर स्कूली बच्चे; महिला समेत तीन शातिर अरेस्ट

पटना में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। कंकड़बाग पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो स्कूल और कोचिंग संस्थानों के बाहर छात्रों को नशा बेच रहे थे।

Patna Crime News

10-Dec-2025 05:02 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। नशा तस्कर अब कम उम्र के लड़कों को अपना आसान शिकार बना रहे हैं। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के बाहर बच्चों को निशाना बनाकर नशे का इंजेक्शन बेचे जाने का खुलासा तब हुआ जब कंकड़बाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की।


कंकड़बाग थाना क्षेत्र के झोपड़पट्टी इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से कोचिंग और शिक्षण संस्थानों के बाहर खड़े होकर छात्रों को ‘सूखे नशे का कारोबार करता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह इंजेक्शन बेहद खतरनाक है और कुछ ही दिनों में बच्चों को इसका आदी बना देता है।


एएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि इलाके में कम उम्र के छात्रों को नशे के लिए उकसाया जा रहा है। पुलिस की विशेष टीम ने जाल बिछाकर तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इनके पास से नशे के इंजेक्शन, सीरिंज बरामद हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।


पुलिस का कहना है कि स्कूल–कॉलेज के बाहर बच्चों को नशे का इंजेक्शन बेचना बेहद गंभीर अपराध है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से कई छात्रों को नशे की चपेट में आने से बचाया जा सका है। आगे और भी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।