PATNA:  इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक गैस दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना दीघा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी।


घायल युवक की पहचान सुरेंद्र साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गैस की दुकान चलाते हैं। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है।


फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

पटना से सूरज की रिपोर्ट