Bihar Crime News: सूबे में अपराध रोकने में पुलिस विफल साबित हो रही है. सुदूरवर्ती इलाकों की बात छोड़ दें, राजधानी पटनाकिसी मायने में सुरक्षित नहीं है. पटना में ऐसे गैंग सक्रिय हैं,जो रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में चोरी करता है और आराम से निकल जाता है. 9 अप्रैल को राजधानी के वीआईपी मोहल्ले के एक फ्लैट से चोरों ने लगभग 30 लाख रू की जेवरात की चोरी कर ली.
राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी के रहमान अपार्टमेंट में चोरों ने गुरूवार दोपहर में ही चोरी कर ली. फ्लैट मालिक घऱ बंद कर बाहर गया था. शाम 7.30 बजे दूसरे फ्लैट के मालिक ने फ्लैट नं-202 में रहने वाले चंदन कुमार को फोन पर सूचना दी कि आपके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद शख्स 15 मिनट बाद ही अपने फ्लैट पर पहुंचा तो पाया कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है.
पीड़ित चंदन कुमार ने बताया कि चोरों ने उनके फ्लैट से लगभग 200 ग्राम सोने के गहने और 15 हजार रू नकदी चुराकर भागा है. सीसीटीवी में चोर के फ्लैट का ताला तोड़कर घूसने का दृश्य कैद हो गया है. पीड़ित ने पाटलिपत्र थाने की पुलिस को आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरादमगी की गुहार लगाई है.