मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
22-May-2025 11:06 AM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: बडी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी की इस घटना में मुखिया प्रतिनिधि और दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिक्रम से कांग्रेस के बागी विधायक सिद्धार्थ और दो अन्य पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना रानीतालाब थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रानी तालाब थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सैदाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह और दो अन्य लोगों को बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया। घटना बुधवार देर रात कुशवाहा कनपा गांव की है, जहां नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह चल रहा था।
बताया जा रहा है कि समारोह में अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। जैसे ही पुरस्कार वितरण चल रहा था, दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और अंजनी सिंह पर कई राउंड फायरिंग कर दी। उनके पैर और जांघ में तीन से चार गोलियां लगीं। फायरिंग के दौरान भागने के क्रम में अपराधियों ने गांव के दो अन्य दर्शकों, राजा कुमार और धर्मेंद्र कुमार को भी गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को पहले बिक्रम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बिहटा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए अंजनी सिंह को पटना के पारस अस्पताल जबकि अन्य दो को एम्स पटना में भर्ती कराया गया। घायल अवस्था में अंजनी सिंह ने बयान दिया कि उन पर हमला विक्रम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ सौरभ, गनौरी यादव और राजेश यादव के इशारे पर कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीनों ने उनकी हत्या की साजिश रची, और अगर उनकी जान जाती है तो इसके जिम्मेदार यही लोग होंगे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटनास्थल से पुलिस ने छह गोली के खोखे, एक मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अपराधियों ने अंजनी सिंह और दो अन्य को गोली मारी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।