मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
22-May-2025 12:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित नयाटोला माधोपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि पूर्व सांसद के रिश्तेदार उन्हें धमकी दे रहे हैं और उनकी जान को खतरा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित परिवार के सदस्य राकेश कुमार ने बताया है कि यह विवाद पैतृक संपत्ति को लेकर है। राकेश का कहना है कि विरोधी पक्ष उनके घर और जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिनमें पूर्व सांसद का नाम लेकर डराया जा रहा है।
राकेश ने बताया कि धमकियों की वजह से उनका बेटा कोचिंग छोड़कर घर पर बैठ गया है। राकेश कुमार का यह भी आरोप है कि जब वे इस मामले में केस दर्ज करवाने बख्तियारपुर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा। इस दौरान उनके बेटे को भी मारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
उन्होंने कहा कि हमलावर प्रभुनाथ सिंह के रिश्तेदार हैं और कभी भी उनके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। राकेश ने दावा किया कि उनके इरादे उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के हैं। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि राकेश कुमार सिंह और कुमार निरंजन के बीच मारपीट की घटना हुई थी। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी है और मामले की जांच जारी है।