Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
20-Nov-2025 09:04 PM
By First Bihar
Patna Crime News: पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के लालाभरसारा गांव में गुरुवार शाम एक सनकी भतीजे ने अपने दिव्यांग और अविवाहित चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक अनिल सिंह (उम्र करीब 50 साल) उस समय अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी उनका भतीजा प्रियदर्शनी कुमार आया और पुराने जमीन-जायदाद पर विवाद करने लगा। पहले तो उसने गाली-गलौज किया, फिर अचानक लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर चाचा पर लगातार तीन फायर कर दिए। एक गोली सीधे सीने में, दूसरी पेट में और तीसरी पैर में लगी और अनिल मौके पर ही ढेर हो गए।
गोलियों की आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग दौड़े। प्रियदर्शनी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन गाँव वालों ने उसे देखते ही चारो तरफ से घेर लिया। गुस्साए लोगों ने पहले तो उसे दौड़ाया, फिर पकड़कर जमकर पीटा और फिर दुल्हिन बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का गुस्सा इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि विकलांग अनिल गाँव में एक शांत स्वभाव के इंसान माने जाते थे और कभी किसी से झगड़ा नहीं करते थे।
पुलिस जब मौके पर पहुँची तो अनिल सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। थाना प्रभारी ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लिया और सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, तीन खाली कारतूस और मैगजीन बरामद कर ली गई है। प्रियदर्शनी कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि चाचा कई साल से अपनी जमीन का हिस्सा नहीं दे रहे थे, इसी बात को लेकर मन में कड़वाहट थी। गाँव में अभी भी तनाव बरकरार है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि मामला आगे न बढ़े।