बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
30-Jan-2025 12:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: राजधानी पटना में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करना एक मनचले को भारी पड़ गया। लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगूल से युवक की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरअसल, पूरा मामला दानापुर के फुलवारीशरीफ इलाके का है, जहां युवक ने नाबालिग लड़की को अकेली पाकर उसके साथ गलत हरकत की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की घर में अकेली थी। उसकी मां दूध लाने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुस गया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। पहले तो लड़की ने बचने की कोशिश की लेकिन जब आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
बच्ची की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी मनचले की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगूल से आजाद कराया और उसे अपने साथ ले गई। बुरी तरह से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आरोपी युवक की पहचान बाढ़ के रहने वाले रणवीर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर लिया है और युवक के होश में आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस की देखरेख में आरोपी युवक का इलाज पटना एम्स में जारी है।