अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-May-2025 07:48 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: पटना के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शुमार बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन उर्फ उदय सम्राट को दानापुर की रूपसपुर पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त मे आए बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में 60 से अधिक मामले दर्ज हैं।
दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 29 मार्च को फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। प्रभात रंजन 'पाटलिग्राम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी के जरिए जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री का एग्रीमेंट करता था।
वह लोगों से रुपए लेकर न तो फ्लैट देता था और न ही पैसे लौटाता था। इसी तरह की ठगी के कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रभात रंजन के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों और बिहार के अन्य जिलों में कुल 60 से अधिक मामले दर्ज हैं।
इसके अलावा उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई में भी केस दर्ज हैं। इससे पहले बिहार एसटीएफ भी उसे गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।