PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में सम्राट चौधरी की पुलिस का भी डर खत्म हो गया है। इस बार पटना के सम्पतचक में बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।
इस वक्त की बड़ी खबर पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोलविगहा से आ रही है, जहां तीन बाईक सवार 5 हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े सीएमएस कैश वैन से अपराधियों ने 27 लाख रुपया लूट लिया और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। इस दौरान बदमाशों ने सीएमएस कंपनी की गाड़ी में बैठे गनमैन सत्येन्द्र सिंह से उनका हथियार छीन लिया। गाड़ी के अंदर रखा बक्शा उठाकर ले गये जिसमें 27 लाख रुपये रखा हुआ था। बदमाशों ने हथियार के बल पर इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट