Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा की एक महिला अधिकारी ने वरीय पदाधिकारी के नाम पर 15 लाख रुपए की रिश्वत ली. शिकायत के बाद आरोपी अधिकारी को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट किया है. 

यह मामला राजधानी पटना से जुड़ा है. पटना सिटी अनुमंडल के भूमि सुधार उपसमाहर्ता अभिलाषा सिन्हा पर गंभीर आरोप लगे हैं. इन पर दाखिल खारिज अपील वाद के निष्पादन में वरीय पदाधिकारी के नाम पर बिचौलिया के माध्यम से 15 लाख रुपए की राशि रिश्वत लेने के आरोप हैं. यह शिकायत विभाग तक पहुंची है. 

इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पटना सिटी के डीसीएलआर अभिलाषा सिन्हा के खिलाफ आरोप पत्र गठित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को निलंबित करने की अनुशंसा किया है. विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पटना सिटी के महिला डीसीएलआर को सस्पेंड करने की सिफारिश करने पर अपनी सहमति दी है.