बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
16-Aug-2025 07:38 AM
By First Bihar
Patna Crime News: राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 में खड़ी एक कार से दो मासूम भाई-बहन के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी और 5 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही परिवार से हैं और घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने गए थे, जिसके बाद से लापता थे। घटना शुक्रवार रात की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार कई घंटों से सड़क किनारे खड़ी थी और उससे दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पाटलिपुत्र थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब कार का दरवाजा खोला गया, तो उसमें दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
लक्ष्मी और दीपक इंद्रपुरी के ही निवासी थे। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके माता-पिता और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है। पड़ोसी भी इस घटना से सदमे में हैं और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती है। एसपी (मध्य) दीक्षा कुमारी ने मीडिया को बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है चाहे वह हत्या का मामला हो, लापरवाही से मौत, या फिर बच्चों का किसी तरह कार में फंस जाना।
पुलिस कार मालिक की पहचान करने में जुटी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्चे कार में कैसे पहुंचे, और घटना किस समय की है। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यदि यह हत्या है तो दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा और सहायता दी जाए।