Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
05-Aug-2025 03:24 PM
By First Bihar
PATNA: 30 जुलाई 2025 को पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है। इस कांड के उद्भेदन करते हुए पटना पुलिस ने 7 आपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 4 अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है।
6 लाख 36 हजार 926 रूपये की लूट हुई थी जिसमें पुलिस ने अपराधियों के पास से 1 लाख 34 हजार बरामद किया है। साथ ही घटना इस्तेमाल एक देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पटना पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस लूटकांड का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि 30.07.25 को पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के सोनालिका नगर के पास स्थित सी०टी० मॉल के कर्मचारी के द्वारा कम्पनी के कलेक्शन का 6,36,926 /- रूपया कम्पनी के स्कूटी के डिक्की में एक काले रंग के चमड़े के बैग में रखकर कुम्हरार एस०डी०एफ०सी० बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी गोदाम से करीब 200 मीटर के दूरी पर कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखा कर रूपया, मोबाईल एवं स्कूटी लूट लिया गया था।
इस संदर्भ में बाईपास थाना कांड सं0-392/25, दिनांक 30.07.25, धारा-309 (4) बी०एन०एस० दर्ज कराया गया। कांड कि गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिटी-02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानीक अनुसंधान कर कांड में संलिप्त 07 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है एवं कांड में प्रयुक्त R15 मोटरसाईकिल, लूटा गया स्कूटी, लूटा गया रूपया बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में हत्या, आर्म्स एक्ट एवं मद्यनिषेध के कांड में जेल जा चुके है।
गिरफ्तार बदमाशों की हुई पहचान
1. अंशु कुमार उर्फ अमन कुमार उम्र-22 वर्ष पिता मुन्ना कुमार पता मरची थाना बाईपास जिला पटना।
वर्तमान ब्रहमपुर, थाना बेउर जिला पटना
2. छोटू कुमार उर्फ रामस्नेह कुमार उम्र 26 वर्ष पिता रामाशीष विन्द सा० महादेव स्थान,
बाहरी बेगमपुर थाना बाईपास जिला पटना।
3. रबीश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता जगत सिंह सा० मरची थाना बाईपास जिला पटना।
4. चन्द्रशेखर कुमार आजाद उम्र 21 वर्ष पिता कमल किशोर सिंह सा० मरची थाना बाईपास जिला पटना
5. किस्लय राज उम्र 24 वर्ष पिता सुनिल कुमार गुप्ता सा० पुरानी लोहा फैक्ट्री, मर्चा-मरची रोड थाना बाईपास जिला पटना।
6. बजरंगी महतो उम्र-20 वर्ष पिता भरोसा महतो सा० बड़ी पहाड़ी थाना अगमकुआं जिला पटना।
7. बादल कुमार उम्र 20 वर्ष पिता रामरतन महतो सा० बड़ी पहाड़ी थाना अगमकुआं जिला पटना।
बरामदगी :-
1. लूट का 164300 रूपया नगद
2. वादी से लूटे गये स्कूटी नं०- BR01JM5436
3. कांड में प्रयुक्त चोरी का R15 मोटरसाईकिल
4. कांड में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल एवं 04 जिन्दा गोली

पटना से सूरज की रिपोर्ट