Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
06-Aug-2025 03:28 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां नेपाली महिला के साथ वहशी दरिंदे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने BMP-1 के ड्राइवर पर रेप किये जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन के लिए पटना के गांधी मैदान में परेड का रिहर्सल चल रहा है। पुलिस के जवानों को गांधी मैदान ग्राउंड तक पहुंचान वाले बीएमपी 1 के बस ड्राइवर ने नेपाली महिला के साथ गंदा काम किया है। यह आरोप खुद पीड़िता लगा रही है।
राजधानी पटना में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां नेपाल की रहने वाली एक महिला ने बीएमपी 1 का बस चलाने वाले निजी ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह आरोप बीएमपी-1 (बिहार सैन्य पुलिस) के जवानों को गांधी मैदान में परेड के लिए ले जाना है। वह बस का निजी चालक है। पीड़िता के अनुसार, उक्त बस के ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
नेपाल की रहने वाली पीड़िता ने आनन- फ़ानन मे पटना के एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज करवाया है, मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी स्तर की अधिकारी इस मामले की जांच करने एयरपोर्ट थाना पहुंचीं। इस मामले की जांच कर रही डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि नेपाल की रहने वाली पीड़िता अपने परिवार से प्रताड़ित होकर सिलीगुड़ी स्टेशन से पटना जंक्शन पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने एक प्राइवेट बस में इस महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। फिलहाल इस घटना को अंजाम देने वाला ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। फिलहाल मेडिकल के लिए महिला को भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है, वही डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाला प्राइवेट ड्राइवर 15 अगस्त के परेड पूर्वाभ्यास के लिए बीएमपी 1 के जवानों को गांधी मैदान तक ले जाने और लाने का काम करता है।
फिलहाल एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना करवाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। अब देखना यह होगा कि पटना पुलिस कब तक आरोपी बस के ड्राइवर को पकड़ पाती है और पीड़िता को कब तक न्याय दिला पाती है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट