Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश
14-Dec-2025 07:20 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर लगभग सवा तीन बजे बेउर थाना को सूचना मिली कि वृंदावन कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हो-हंगामा एवं फायरिंग हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कृपानंद सिंह अपनी चारदीवारी से घिरी जमीन देखने पहुंचे थे।
इसी दौरान बगल के निवासी रामजीयन कुमार द्वारा गाली-गलौज करते हुए अपने लाइसेंसी डीबीबीएल हथियार से तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई। पुलिस बल के सहयोग से आरोपी रामजीयन कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से लाइसेंसी डीबीबीएल हथियार एवं तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए।
इस संबंध में बेउर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।