ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Home / crime / Bihar Crime News: चोरों ने BDO को भी नहीं छोड़ा, 3 बंद घरों...

Bihar Crime News: चोरों ने BDO को भी नहीं छोड़ा, 3 बंद घरों को बनाया निशाना, पटना में चोरी की घटना से हड़कंप

यह खबर आपके लिए है यदि आप भी घर को बंद कर सपरिवार कही जाते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि बिहार में चोर लगातार बंद घर को निशाना बना रहे हैं।

18-Jan-2025 06:54 PM

By First Bihar

barh patna news: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि बेखौफ होकर घर में घुस जा रहे हैं और लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के बुढ़नीचक गांव का है जहां बदमाशों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के घर को निशाना बनाया है। साथ ही दो और घरों में घुसकर लाखों की चोरी की। 


सबसे अहम बात यह है कि बदमाशों ने जिन तीन घरों को निशाना बनाया वो कुछ दिनों से बंद थे। बंद घरों में  घुसकर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने पहले रेकी करके यह पता लगा लिया कि तीनों घर बंद है यहां कोई नहीं है। तब जाकर बीडीओ समेत 3 घरों का ताला तोड़कर घर में घुसे और कैश, जेवरात और दवाइयां चोरी कर ली। करीब 5 लाख की संपत्ति चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  



चोरी की पहली घटना बिरजू चौहान नामक व्यक्ति के घर में की गयी। जहां रखी दवाइयां, 3 लाख का गहना और 20 हजार कैश की चोरी की गयी। बता दें कि बिरजू चौहान गांव में ही प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। वही बुढनीचक गांव की ही सीमा देवी के घर में दूसरी चोरी की गयी। सीमा देवी मकर संक्रांति पर अपने रिश्तेदार के घर गई थी। इसी बीच घर बंद होने के कारण मेन गेट का ताला तोड़कर बदमाशों ने डेढ़ लाख का गहना, 25 हजार कैश और कीमती सामान चुरा लिया। तीन चोरी बीडीओ देवव्रत तांती के घर में की गयी। 


प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) देवव्रत तांती पिछले 5 साल से बाहर रहे हैं। केयर टेकर के तौर पर पवन कुमार घर पर रहते हैं और देखभाल करते है। बीडीओ साहब के घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां कितनी की चोरी हुई है यह अभी पता नहीं चल सका है। बीडीओ साहब के आने के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा। एक साथ तीन घरों में चोरी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में लगी है।