बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
03-Apr-2026 02:50 PM
By FIRST BIHAR
Patna Airport: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस बरामदगी के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। CISF के लिखित आवेदन के आधार पर हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
हवाई अड्डा थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद कारतूस के संबंध में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कारतूस किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। साथ ही, आरोपी के पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र एयरपोर्ट पर जांच प्रक्रिया को और सख्त कर दिया गया है।