Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन! PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया
17-Jul-2025 08:02 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो पटना पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी है। राजधानी के पारस हॉस्पिटल में घुसकर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में शामिल शूटर तौसीफ बादशाह की गिरफ्तारी की खबर आ रही है। वही सभी पांच शूटरों की पहचान भी हो गयी है। अन्य चार शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अभी तक तौसीफ की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार की सुबह चंदन नामक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहां लगे सीसीटीवी में पांचों शूटरों की तस्वीर कैद हो गयी। जिसमें यह नजर आ रहा है कि शूटआउटका लीड तौसीफ बादशाह कर रहा था। बाकी शूटर उनके पीछे था। पांच की संख्या में अपराधी बड़े आराम से पारस अस्पताल में घुसते हैं और वार्ड में घुसकर चंदन की गोली मारकर हत्या कर देते हैं।
इन पांचों अपराधियों का चेहरा साफ दिख रहा है। इन लोगों ने चेहरा नहीं ढका है। पांच में से चार के सिर पर टोपी नजर आ रहा है। इस मामले में किसी ने चेहरा नहीं ढका है जबकि ज्यादातर मामले में बदमाश चेहरा ढका रहता है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है। हॉस्पिटल में घुसकर हत्या करने के बाद सभी आराम से फरार हो जाते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य शूटर जो इस शूटआउट को लीड कर रहा था उसका नाम तौसीफ बादशाह है। जिसकी गिरफ्तारी की खबर आ रही है। वही अन्य चार बदमाशों की भी पहचान कर ली गयी है। चारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। तौसीफ बादशाह जमीन का कारोबारी भी है और साथ में सुपारी लेकर हत्या करने का टेंडर लिया करता है। पारस में शूटआउट के समय वह सफेद रंग की प्रिंटेड शर्ट और नीली रंग की जींस पहन रखी थी।
मिली जानकारी के अनुसार तौसीफ की पढ़ाई पटना के सेंट कैरेन्स स्कूल में हुई है। फुलवारी शरीफ इलाके में वह जमीन का कारोबार करता है। लोग उसे ‘बादशाह’ कह कर पुकारते हैं। जमीन की दलाली करने के साथ-साथ तौसीफ किसी की भी हत्या का सुपारी लेने का काम करता था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि चंदन मिश्रा की हत्या भी सुपारी किलिंग के तहत करवाई गई थी।
इस संबंध में नई जानकारी यह सामने आ रही है कि पटना के पारस हॉस्पिटल में बक्सर निवासी चन्दन मिश्रा की हुई सनसनीखेज हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी तौशिफ बादशाह की तलाश में पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज को फुलवारीशरीफ के गुलिस्तान और मिन्हाज नागर मोहल्ला स्थित उसके ठिकाने पर छापमारी किया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को तौशिफ बादशाह के फुलवारी शरीफ इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम वहां पहुंची। घर पर वह नहीं मिला, जिसके बाद जांच दल सीधे सतार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पहुंचा, जहां उसकी मां शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने स्कूल में मौजूद शिक्षकों को भी एक कमरे में एकत्र कर लिया और घंटों पूछताछ की। तौशिफ की मां से अलग से सत्तार मेमोरियल बीएड कॉलेज के कैंपस में ले जाकर कई चरणों में पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने कई अहम जानकारी जुटाने का दावा किया है। हालांकि अभी तक तौशिफ बादशाह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
