पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता
18-Apr-2021 04:25 PM
DESK: एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है इस वैश्विक महामारी से हर कोई परेशान है। वही इस महामारी के बीच लोग आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। ऐसा कर अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला झारखंड के पाकुड़ जिले का है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद दो दिनों तक महिला अचेतावस्था में रही। महिला की हालत को देख परिजनों ने इसकी शिकायत मुफ्फसिल थाने में दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने 11 आरोपियों की कोरोना जांच कराई तो 8 आरोपी कोरोना संक्रमित मिले। पीड़िता भी कोरोना संक्रमित पाई गयी हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला शौच के लिए जा रही थी तभी कुछ युवक रास्ते में शराब पी रहे थे और महिला को अकेला देखकर सभी ने हथियार के बल पर महिला को अगवा कर लिया और बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में पीड़िता का रिश्तेदार भी शामिल है।