Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
29-Jan-2026 08:29 AM
By FIRST BIHAR
NEET Student Assault Case: नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में बेऊर जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन के पैतृक गांव पर एसआईटी ने बुधवार की सुबह छापेमारी की। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव पहुंची पुलिस ने उसके घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की।
पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की और मनीष रंजन के अंतिम घर आने और गत गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि मनीष पांच जनवरी को अपने गांव से पटना आया था, वहीं उसी दिन छात्रा भी ट्रेन से पटना आई थी। एसआईटी ने स्थानीय पुलिस से मनीष के बारे में जानकारी ली और पाया कि मखदुमपुर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज है।
जांच में यह भी सामने आया कि मनीष अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होता था और कई सफेदपोशों के साथ उसके संबंध थे। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। एसआईटी के अधिकारी लगभग चार घंटे गांव में रहे और परिजनों से लंबी पूछताछ की। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बाबत विवरण नहीं दिया गया।
एसआईटी ने राजेंद्रनगर स्थित प्रभात मेमोरियल के डॉक्टर से छात्रा के इलाज और घटना से संबंधित जानकारी भी ली। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार में लापरवाही हुई और हॉस्टल संचालक के साथ अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत है। पुलिस ने छह जनवरी के सीसीटीवी फुटेज को दोबारा देखा और वहां के कर्मियों से भी पूछताछ की।
छात्रा के साथ दरिंदगी की तह तक पहुंचने के लिए एसआईटी संदिग्धों की सूची तैयार कर रही है। जल्द ही कई अन्य लोगों के डीएनए टेस्ट के लिए खून के नमूने लिए जाएंगे। अब तक छात्रा के करीबी रिश्तेदारों समेत 16 लोगों के खून के नमूने डीएनए जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जबकि बुधवार को किसी का रक्त नमूना नहीं लिया गया।