बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक
15-Sep-2025 12:16 PM
By Dheeraj Kumar
Naxal Encounter: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा 209 बटालियन और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन खूंखार नक्सली मारे गए।
मारे गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी का सदस्य और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश दा, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी वीरसेन गंझू शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस और कोबरा बटालियन को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधि बढ़ रही है। इस पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए। मौके से तीन एके-47 राइफल भी जब्त की गई हैं।
हार्डकोर नक्सली प्रवेश दा का असली नाम अनुज उर्फ सहदेव सोरेन है। उसके ऊपर झारखंड सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है। वह भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व में शामिल हैं और वर्तमान में पीबीपीजे (पूर्वी बिहार–पूर्वी झारखंड) के क्षेत्रीय सचिव हैं।
प्रवेश दा मूल रूप से हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भंडोरी गांव का निवासी था। 2013 में गिरिडीह में कैदी वाहन ब्रेक कांड के दौरान सुर्खियों में आया था, जब नक्सलियों ने पुलिस की हिरासत में ले जाए जा रहे वाहन पर हमला कर कई माओवादियों को छुड़ा लिया था। केंद्रीय कमेटी का सदस्य बनाए जाने के बाद इनाम की राशि में चार गुना से अधिक की वृद्धि की गई, जिससे यह एक करोड़ रुपये हो गई।
झारखंड सरकार ने प्रवेश दा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले, उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था, जो उसके प्रमोशन के बाद बढ़ा दिया गया था। प्रवेश दा संगठन विस्तार की साजिश में जुटा है और झारखंड में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। वह वर्तमान में पीबीपीजे (पूर्वी बिहार–पूर्वी झारखंड) का क्षेत्रीय सचिव था और संगठन की गतिविधियों को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।