Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
23-Jan-2026 07:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ीहारी गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने 45 वर्षीय अशोक मिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर शव को जला दिया। शुक्रवार दोपहर बधार स्थित एक गेहूं के खेत से उनका जला हुआ शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मृतक अशोक मिस्त्री, राजेंद्र मिस्त्री के पुत्र थे और पिछले करीब 10 वर्षों से कोशी गांव में मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह कोशी स्थित अपने क्लीनिक को बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। आशंका जताई जा रही है कि पहले उनकी हत्या की गई और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की बाइक, मोबाइल फोन और बैग घटनास्थल से गायब पाए गए हैं, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अशोक मिस्त्री सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव सहित आसपास के इलाकों में लोगों का इलाज करते थे। उनकी किसी से दुश्मनी की जानकारी परिजनों को नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।