Bihar Crime News: बिहार के नवादा के पटेल नगर में 69 साल के एक एलआईसी एजेंट किशोरी प्रसाद गुप्ता को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। यह घटना 9 अक्टूबर को पहले फोन आया और 12 से 14 अक्टूबर के बीच हुई। ठगी के बाद 22 अक्टूबर को उन्होंने नवादा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।




ठगों ने किशोरी प्रसाद को 6 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। 9 अक्टूबर को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि वे सीबीआई कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं। उनके बैंक अकाउंट सीज हो जाएंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्हें सीबीआई कोर्ट में पैसे जमा करने को कहा गया।




धमकियां देकर उनसे तीन अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। 12, 13 और 14 अक्टूबर को 11 लाख 50 हजार, 7 लाख और फिर 7 लाख रुपये भेजे गए। ये पैसे दिल्ली के बैंक ऑफ इंडिया, ओडिशा के भांजा नगर के एक बैंक और बक्सर के सिक्का इंटरप्राइजेज के खातों में गए।




ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। डीएसपी शाहनवाज अख्तर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी बनकर बातचीत की गई है। आगे की मामला की जांच की जा रही है।