ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Dec-2025 06:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। कार सवार दो बेखौफ बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर को हत्या की नीयत से गोली मार दी। डायल 112 की टीम ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घायल ट्रांसपोर्टर की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ला निवासी राम प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार किसी काम से सोहसाराय स्थित एक प्लांट गए थे। ठंड अधिक होने के कारण वह प्लांट के अंदर आग ताप रहे थे, तभी कार से पहुंचे दो युवक वाहन से उतरे और अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली राजेश के कमर के पास लगी है।
गोली चलने की आवाज सुनते ही सोहसाराय हाल्ट के पास आपातकालीन सेवा में तैनात डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राजेश को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायल राजेश कुमार ने बताया वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। आज अपनी बाइक से किसी काम से सोहसाराय स्थित प्लांट गए थे। ठंड ज्यादा होने के कारण आग ताप रहे थे, तभी कार सवार दो युवक आए, प्लांट में घुसे और गोली चलाने लगे, जिससे गोली लग गई। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।