नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
21-Mar-2025 06:08 PM
By First Bihar
NALANDA: प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नू की हत्या 18 मार्च को कर दी गयी थी। हत्याकांड का खुलासा नालंदा पुलिस ने दो दिन के अंदर किया है। पुलिस ने बताया कि मतृक के चचेरे भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नीरज की हत्या की और शव को कुएं में फेंक दिया। 70 लाख रूपये में हिस्सा लेने के लिए चचेरे भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 3 चचेरे भाईयों और उसके 2 दोस्तों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
घटना 18 मार्च को राजगीर के नई पोखर में हुई थी। जहां एक कुएं से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी। शव की पहचान प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नू के रूप में हुई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा किया। नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नू की हत्या 17 मार्च को उनके 3 चचेरे भाईयों ने दो दोस्तों की मदद से कर दी थी।
दरअसल मृतक संयुक्त परिवार में रहता था। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। शादी से पहले नीरज ने अपनी पैतृक जमीन 70 लाख रूपये में बेची थी। इस बात का पता जब चचेरे भाइयों को हुई तो वो उसमें हिस्सा मांगने लगा। इसे लेकर विवाद हो गया जिसके बाद 3 चचेरे भाइयों ने अपने 2 साथियों को बुलाया और गोली मारकर 17 मार्च को हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। 18 मार्च को ग्रामीणों की नजर जब कुएं में गई तब पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी। पुलिस कप्तान ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। जांच टीम ने दो दिनों के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मृतक के तीन 3 चचेरे भाई केशव कुमार, हर्षित कुमार और हरिओम कुमार शामिल है।
वही चचेरे भाईयों के दो दोस्तों की पहचान सौरभ कुमार और केशव कुमार के रूप में हुई है। इन पांचों ने मिलकर प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नू की गोली मारकर हत्या की थी। सभी ने मिलकर साजिश रचकर इस हत्या को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।
