Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार
31-Jan-2026 02:24 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दिल्ली से महज चार दिन पहले अपने गांव लौटे एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे औराई थाना क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्राथमिक दृष्टया इस हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के साकिम पटोरी गांव निवासी 36 वर्षीय राकेश दास के रूप में हुई है। राकेश लंबे समय से दिल्ली में रहकर काम करता था और अभी चार दिन पहले ही अपने घर लौटा था। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे राकेश अचानक घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी।
शुक्रवार भर खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो शनिवार सुबह परिजन फिर से उसकी तलाश में निकले। शनिवार को तलाश के दौरान मुकेश महुआरा नदी के पार बांध के पास पहुंचा, जहां लोगों की भीड़ जमा थी। वहां एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसकी पहचान राकेश के रूप में हुई। राकेश के शरीर पर चोटों के निशान थे।
स्थानीय लोगों की मदद से राकेश को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में पड़ोस गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि यह घटना किसी निजी विवाद से जुड़ी हो सकती है।