Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति
15-Jul-2025 09:30 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित पुरानी कांटी चौक में एक महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय बिंदु देवी, पति राजीव कुमार, निवासी थाना मीनापुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि हत्या का आरोप महिला के ससुराल पक्ष पर लगा है, जिसमें सास, ससुर, देवर और अन्य परिजन शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि बिंदु देवी की हत्या कर उसके शव को जलाया गया है। उन्होंने कांटी थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि मृतका का अपने ससुराल वालों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण उसकी हत्या की गई।
परिजनों के अनुसार, मृतका के पति राजीव कुमार ने विवाद के कारण कांटी बाजार में एक किराए के मकान में डेरा ले रखा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे, हत्या की, फिर शव को ससुराल ले जाकर जला दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, मृतका अपने पति के साथ कांटी बाजार के पास किराए के मकान में रहती थी। हत्या के मामले में देवर, सास, ससुर और मकान मालिक को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और एफएसएल टीम की मदद भी ली जा रही है।