Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुज स्थान शुक्ला रोड स्थित एक मकान में नर्तकी का फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस के साथ टाउन SDPO 1 सुरेश कुमार भी पहुंचे। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय सारिका पाल उर्फ़ मुस्कान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब 6 वर्षों से मुज़फ्फरपुर के शुक्ला रोड में किराया पर कमरा लेकर रह रही थी। ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले किरदार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जब मुस्कान की आवाज़ नहीं सुनी, तो उसके रूम में जाकर देखा तो दरवाजा बंद था।
दरवाजा खोलने पर देखा गया कि मुस्कान फंदे से लड़की हुई थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई हैं। पूरे मामले को लेकर टाउन SDPO 1 सुरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- राजन कुमार, मुजफ्फरपुर