ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, 17...

Bihar Crime News: बिहार में पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, 17 से अधिक बार चाकू से गोदा, आंखें फोड़ दी; हैरान कर देगी हत्या की वजह

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में पंचायत रोजगार सेवक मो. मुमताज की चाकू गोदकर हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी सबा परवीन ने शक और प्रताड़ना के चलते की थी।

15-Jul-2025 10:08 AM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में 7 जुलाई को पंचायत रोजगार सेवक मो. मुमताज की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस निर्मम हत्या की साजिश किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सबा परवीन ने ही रची थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश

घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके की है, जहां मो. मुमताज की घर में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में मामला लूटपाट के दौरान हत्या जैसा प्रतीत हो रहा था। पत्नी सबा परवीन ने बयान दिया था कि वह दूसरे कमरे में सो रही थीं और कुछ नहीं जानतीं। लेकिन जांच के दौरान उनका बयान बार-बार बदलता रहा।


दर्जनों बार चाकू से किए वार, आंखें भी फोड़ दी

पुलिस जांच और एफएसएल टीम की रिपोर्ट से सामने आया कि सबा परवीन ने अपने पति पर 17 से अधिक बार चाकू से वार किया, उनकी आंखें फोड़ दी और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद घर का सामान बिखेरकर और मुख्य गेट पर कटा हुआ ताला लटका कर वारदात को लूट का रूप देने की कोशिश की गई।


हत्या के पीछे था शक और प्रताड़ना

पुलिस पूछताछ में सबा परवीन ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि उसके पति मुमताज उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उनके दूसरी महिलाओं से संबंध होने का शक था। सबा ने पति के मोबाइल में ट्रैकिंग ऐप भी डाल रखा था और वह लंबे समय से उन पर नजर रखे हुई थी। मानसिक तनाव और संदेह की स्थिति में उसने हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दे डाला।


एसएसपी का बयान

मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि हत्या की जांच वैज्ञानिक तरीके से की गई और पत्नी के बयानों में विरोधाभास के चलते गहराई से पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या से पहले मोबाइल फोन और सीसीटीवी की डीवीआर को घर के पास जंगल और नाले में फेंक दिया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन सामानों को बरामद कर लिया गया है।