Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
09-May-2025 06:23 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के विवाद में भतीजे ने चाचा को कैची से गोद कर मार डाला है। दरअसल, जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई छोटी सी कहासुनी ने ऐसा रौद्र रूप ले लिया कि भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात हुई, जब शादी की एक पारंपरिक रस्म के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे रजनीश कुमार ने 61 वर्षीय चाचा दिलीप राम को कैंची से गोद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, भदई निवासी ब्रह्मदेव राम की बेटी की शादी थी। रस्म अदायगी के दौरान दूल्हे द्वारा फीता काटने की परंपरा निभाई जा रही थी, जिसमें लड़की और लड़के पक्ष के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी बहस के बीच लड़की के भाई रजनीश कुमार और चाचा दिलीप राम के बीच तीखी कहासुनी हो गई। मामला इतना बिगड़ा कि रजनीश ने गुस्से में आकर अपने चाचा के दाहिने सीने में कैंची से वार कर दिया।
घटना के तुरंत बाद घायल दिलीप राम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, और गांव में मातम छा गया। वारदात के तुरंत बाद रजनीश भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन शादी में मौजूद लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और हथौड़ी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
एसपी ने बताया कि घटना शादी के दौरान हुई रस्म अदायगी को लेकर शुरू हुए विवाद का नतीजा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार (कैंची) को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, और पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि शादी की खुशी एक पल में मातम में बदल गई। जिस रस्म के लिए सब हँस-खेल रहे थे, वहीं से झगड़े की चिंगारी भड़की और एक निर्दोष की जान चली गई। ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और स्तब्ध कर देने वाला बताया है।