ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में तीन गाड़ियों से 35 लाख की विदेशी शराब...

Bihar Crime News: बिहार में तीन गाड़ियों से 35 लाख की विदेशी शराब जब्त, अनलोडिंग के दौरान अचानक पहुंच गई पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में 35 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की। ट्रक, टेंपो और पिकअप से शराब बरामद की गई जबकि कारोबारी फरार हो गए।

17-Jul-2025 04:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात बड़ी कार्रवाई की। सिलौत शिव मंदिर के पास छापेमारी कर महंगी विदेशी शराब से लदे एक ट्रक, एक टेंपो और एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। 


हालांकि, पुलिस को देख शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। मनियारी थाना प्रभारी देवव्रत कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सिलौत शिव मंदिर के पास शराब अनलोड की जा रही है। 


इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने मौके पर धावा बोला। तीन वाहनों में लदी भारी मात्रा में महंगी विदेशी शराब जब्त की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस फरार हुए तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुट गई है।