कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट
07-Apr-2026 11:18 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार के पास चल रहे एक बड़े अवैध रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी कर रही थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के साथ कांटी और मोतीपुर के थानाध्यक्षों सहित मोतीपुर के सर्किल इंस्पेक्टर को शामिल किया गया था। पुलिस टीम ने जब नरियार के पास हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क को रंगे हाथ पकड़ा जो सीधे गैस टैंकर से छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग कर रहा था। मौके से नेपाल नंबर का गैस टैंकर, पिकअप वैन, टोटो रिक्शा, रिफिलिंग उपकरण और दर्जनों खाली और भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।
पुलिस की अचानक दबिश को देख मौके पर मौजूद अवैध कारोबारी और मजदूर भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने सभी वाहनों और भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। पुलिस अब इन वाहनों के मालिकों और इस गिरोह के सरगनाओं की पहचान करने में जुटी है।
वर्तमान में बाजार में गैस की किल्लत का फायदा उठाकर यह गिरोह बड़े पैमाने पर कालाबाजारी कर रहा था। हाईवे के किनारे सुनसान जगह पर टैंकर से सीधे अवैध रिफिलिंग का यह खेल न केवल गैरकानूनी था, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी एक बड़े विस्फोट को दावत दे रहा था।
SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एक बड़ा नेक्सस है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर (नेपाल) से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब उन सभी कड़ियों को जोड़ रही है जो इस सिंडिकेट में शामिल थे। जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।