अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-May-2025 01:56 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से बार फिर झकझोर करने वाली खबर सामने आई है, जहां नहर के पास एक युवती के डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह घटना जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कमतौल गांव के पास नहर में युवती का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के चकसैद गांव की रहने वाली युवती के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों पहले ही मोहिनी पंचायत के अंतर्गत स्थित नानी के घर आई हुई थी, जो कि कुढ़नी थाना क्षेत्र में ही आता है। बताया जा रहा है कि युवती नानी के यहां रहने आई थी, लेकिन अब उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला है।
स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया होगा। घटनास्थल की स्थिति और शव की हालत को देखकर प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार और हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इस बारे में कुढ़नी थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ कॉल डिटेल्स की जांच भी की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन हर ऐंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।