Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
02-Aug-2025 10:00 PM
By First Bihar
BIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां गैस एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने निशाना बनाया है। लूटपाट के दौरान गैस एजेंसी के मालिक को कई गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद आनन-फानन में गैस एजेंसी के मालिक को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
घटना मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव की है। जहां अज्ञात अपराधियों ने गैस एजेंसी संचालक अभिनव कुमार को गोली मार दी। हथियार से लैस तीन अपराधी शनिवार शाम को एजेंसी में घुस गए और गैस एजेंसी संचालक अभिनव से पैसा मांगने लगे। विरोध करने पर दो गोली अभिनव को मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए से फरार हो गए।
उधर, गोली चलने के की आवाज और अभिनव के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अभिनव को बैरिया के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी करजा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल और आस पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी जिस दिशा में भागे हैं, उस रास्ते के भी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा, अपराधियों के भागने वाले रास्तों में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।