मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Mar-2025 04:12 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक स्टूडियो संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर चौक की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, सिरकोहिया के रहने वाले अरविन्द कुमार अपना फोटो कलर लैब सुमन स्टूडियो चलाते थे। वह अपनी दुकान पर ही थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और आवाज दिया कि अरविंद भैया किधर हैं और जैसे ही वह दुकान से बाहर निकले बदमाशों ने सिर में गोली मार दी और बड़े आराम से भाग निकले।
स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
मामले में पूछे जाने पर जैतपुर थाना अध्यक्ष कुन्दन कुमार ने बताया कि जैतपुर चौक पर एक स्टूडियो संचालक की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे, सभी बिंदु बार जांच पड़ताल की जा रही है।