Bihar Road Project: बिहार को मिलेगा एक और सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का तोहफा, इन पांच जिलों की बदलेगी तस्वीर Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी हांगकांग से दिल्ली पहुंची अमेरिकी महिला के बैग से 5.42 करोड़ का माल बरामद, सोना-चांदी के आभूषण और लग्जरी घड़ियां जब्त ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए.. ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए.. Rail One App Booking: IRCTC ऐप से अब नहीं होगी बुकिंग! 1 मार्च से सिर्फ इस ऐप से ही मिलेगी ट्रेन टिकट, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar school attack : सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत ! शिक्षक ने महिला पर डंडे से किया हमला, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल – महिला सुरक्षा के लिए कार्रवाई कब? Bihar Census 2027 : बिहार में इस बार होगा डिजिटल जनगणना, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस; जानिए क्या -क्या पूछा जाएगा Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित
24-Feb-2026 01:23 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Police News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के बावजूद गिरफ्त से बाहर चल रहे तीन कुख्यात फरार अभियुक्तों के विरुद्ध 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए अब एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, वे विभिन्न गंभीर कांडों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार अंजनी ठाकुर मिठनपुरा थाना कांड संख्या 124/17 का आरोपी, जो रजवाड़ा मुसहरी (मुजफ्फरपुर) का रहने वाला है। यह पिछले कई वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा है।
वहीं मुकेश कुमार मिठनपुरा थाना कांड संख्या 121/24 का अभियुक्त। मूल रूप से कांटी के तिवारी टोला का निवासी मुकेश वर्तमान में मिठनपुरा स्थित इंद्रजानु देवी के मकान में रह रहा था। अभिषेक राणा उर्फ राणा पासवान जो करजा थाना कांड संख्या 45/25 का मुख्य आरोपी। यह करजा के गोपालपुर का रहने वाला है और हालिया वारदातों में इसकी तलाश पुलिस को है।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी नागरिक के पास इन अपराधियों के छिपने के ठिकानों या उनकी गतिविधियों के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी है, तो वे तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष के संपर्क सूत्रों पर सूचित करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार का खतरा न हो।
पदभार ग्रहण करने के बाद से ही एसएसपी ने स्पष्ट कर दिया था कि जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इनाम की यह घोषणा इसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे अपराधियों में कानून का डर पैदा हो और जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।