ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में बैंक लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, पिस्टल...

Bihar Crime News: बिहार में बैंक लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर 11 लाख ले भागे बदमाश

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में बेरूआ ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अपराधियों ने 10.98 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस जांच में जुटी है।

07-Jul-2025 03:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूआ स्थित ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। हथियारों से लैस तीन बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार को बैंक में घुसकर 10 लाख 98 हजार रुपये की नकदी लूट ली और आराम से फरार हो गए।


लूट के समय बैंक में केवल तीन-चार ग्राहक ही मौजूद थे। अपराधियों ने बैंक में घुसते ही पिस्तौल तान दी। एक बदमाश ने कैशियर के पास जाकर पहले कैश काउंटर से नकदी, फिर कैश लॉकर से रकम निकाली। लूट के बाद तीनों अपराधी पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए।


वारदात के बाद बैंक कर्मी और ग्राहक दहशत में आ गए और बाहर निकलकर घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गायघाट थाना, एएसपी ग्रामीण, और जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच एवं छापेमारी शुरू कर दी गई है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।