बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Sep-2025 11:39 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बीए की छात्रा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिया गया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले में मीनापुर के बहबल बाजार में की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर में घुसकर स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा तन्नू कुमारी (22) की गला रेत कर हत्या कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तन्नू अपने कमरे में सोई हुई थी उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, छात्रा पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना के डोलमा गांव की रहनेवाली थी। पढ़ाई के सिलसिले में मां के साथ मीनापुर में किराये के मकान में रह रही थी। तन्नू के पिता भरत प्रसाद डोलमा में रहते हैं।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच के दौरान पता चला कि खड़की में ग्रिल नहीं था। अपराधी खिड़की का शीशा तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। तन्नू के मौत के बाद अपराधी फरार हो गए। वहीं, जांच में एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य को जुटाया है, जिसमें बताया जा रहा है कि घर में घुसे दो बददमाश दुबले-पतले थे। उनका एक साथी बाहर खड़ा था।