बिहार सरकार के इन अधिकारियों और कर्मियों पर लगा 2.37 करोड़ रुपये का जुर्माना, सामने आई यह बड़ी वजह बिहार सरकार के इन अधिकारियों और कर्मियों पर लगा 2.37 करोड़ रुपये का जुर्माना, सामने आई यह बड़ी वजह हत्या या आत्महत्या: मोतिहारी में गोली लगने से 50 साल के अधेड़ की मौत अब कोर्ट के चक्कर खत्म! सिर्फ एक फोन कॉल पर पाएं कानूनी मदद, जानें आसान तरीका Bihar crime news : शराबियों का विरोध करने की खौफनाक सजा! बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मातम का महौल बिहार में इस जगह होने वाला है बड़ा बदलाव: अब सिर्फ देशी नहीं, विदेशी खाने का भी मिलेगा स्वाद! दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान Bihar Health Department : बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी मिलेंगी, सरकार ने कर दिया एलान बिहार में दो अलग वारदातों से सनसनी: बगहा में मटकोर देखने गई नाबालिग की मिली लाश, लीची के पेड़ से लटका मिला दूसरी लड़की का शव
02-Mar-2026 11:32 AM
By First Bihar
Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं के खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। घटना फतेहपुर पुल के पास की बताई जा रही है। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह खेत की ओर गए कुछ किसानों की नजर युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और यहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बताया कि मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान दिखाई दे रहे थे। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या चाकू या गोली मारकर की गई हो सकती है, क्योंकि उसकी पीठ पर गहरे घाव जैसे निशान नजर आ रहे थे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने लोगों की भीड़ को हटाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल से खून के निशान, पैरों के निशान और अन्य संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष ने कहा, पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा।
घटना के बाद से इलाके में डर और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी, जिससे लोग दहशत में हैं।