रामकृष्णा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: 19 लाख की नशीली दवा बरामद, मुख्य आरोपी फरार RRB Group D 2026: आरआरबी ग्रुप डी का आंसर-की जारी, एसे करे डाउनलोड, आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका हम नहीं सुधरेंगे! घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को रिश्वत लेते दबोचा 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट INDIA AI IMPACT SUMMIT AND EXPO 2026: बिहार के लिए बड़ी सौगात, AI Summit में 468 करोड़ का MoU, इतने युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण Bihar News: माल कमा कर 'जेल' जाने का कंपीटिशन...! आगे-आगे DAO तो पीछे से प्रभारी DAO भी हवालात पहुंच गए, कुर्सी पर जो बैठ रहा वही जेल जा रहा.... मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में बुजुर्ग किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
17-Feb-2026 04:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बखरी के समीप देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। कार सवार एक युवक ने साथ बैठी महिला को गाड़ी से उतारकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल महिला अनीता कुमारी ने बताया कि वह वैशाली जिले के राजापाकड़ की रहने वाली है।
वह अपने गांव के पड़ोसी अजीत कुमार के साथ कार से मधुबनी जिले के बासोपट्टी जा रही थी। बखरी पहुंचने पर अजीत कुमार ने गाड़ी रोकी, उसे सड़क किनारे ले जाकर गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने के बाद महिला ने राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।
मामले को लेकर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि किसी विवाद के बाद महिला को कार से उतारकर गोली मारी गई है। घायल महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।